सँवादाता- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ -प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व 75 वें गणतंत्र दिवस पर बुधवारी पारा सब्जी मंडी अनिल पांडेय की दुकान के सामने ध्वजारोहण फहराए जाने का कार्यक्रम रखा गया । इस आयोजन की विशेषता यह रहती है कि यह राष्ट्रीय ध्वज किसी नेता से न फहराकर समाज के ऐसे महानुभावों से फहराया जाता है जो समाज में एक सामान्य जीवन जीते हुए भी भिन्न भिन्न क्षेत्रो में अपने कार्यों से पहचाने जाते है जिन्हे कभी इस प्रकार के आयोजनों का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त नही होता। इस बार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुधवारी बाजार के सामने छोटी सी सैलून चलाने वाले नरेंद्र सेन के द्वारा फहराया गया। इस अवसर पर उनके साथ अनिल पांडेय,परविंदर सिंह मोंटी,ज्योति बडवाईक,गीता मानिकपुरी,सुजीत टंडन,पूजा उज्जवने, मनीष सोनी, गंगाधर देवांगन,रमेश यादव ,चंद्रेश साहू, सचिन वर्मा,अनिल यादव,शुभम परिहार,गणेश वर्मा,बृजलाल पटवा, अजय शर्मा,चिंटू सोनी,आशाराम सिन्हा,अनुराधा शर्मा, नरेंद्र पांडेय, ईश्वर समुन्द्रे, सुब्रतो राय, नंदिता मानिकपुरी,सेवती मानिकपुरी सहित आसपास के व्यापारी एवम गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।


