कटनी।गणतंत्र दिवस की खास बात यह रही कि मुख्य समारोह के दौरान पुलिस विभाग द्वारा हाल ही में संसद द्वारा पारित किये गए तीन नये कानूनों की झांकी प्रदर्शित की गई। इनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नगारिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शामिल है। इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानवाधिकारों एवं महिलाओं – बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीडित- केन्द्रित न्याय तंत्र स्थापित करना, जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणालि को और सुगम तथा सुलभ बनाना तथा जेलों और सुधार गृहों से भीड कम करना है। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित एवं विकास की झलक प्रदर्शित करती झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh


