पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मना गया ।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कटनी जिले की रीठी तहसील मै 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम, के साथ मान्य गया । प्रातः 8 बजे ,सभी शासकीय विद्यालयों व कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात सभी विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा अमन चैन का संदेश देते हुए नन्हे मुन्ने बच्चे, भारत माता की वेशभूषा से सुसज्जित , प्रभात फेरी जो गोल बाजार प्रांगण में ध्वजारोहण कर जनपद पंचायत न्यू कॉलोनी खेल मैदान पहुंची ।
जहां जनपद अध्यक्ष पंडित अर्पित अनुरोध अवस्थी ने सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया ।
तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी, ग्राम पंचायत मुहास,बिलहरी ने जागरूकता संदेश देने वाली झांकियो ने लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।
आपको बता दे कि
15 अगस्त 1947 को हम भारतीयों को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी । देश का संविधान तैयार करने की प्रक्रिया इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी. इसके लिए 6 दिसंबर 1946 को संविधान सभा का गठन किया गया था. भारत का संविधान कई प्रक्रियाओं से गुजर कर अपने मौजूदा स्वरूप में आया है । और
भारत का संविधान पारित किया गया। तथा देश के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हम यह दिवस मनाते हैं. भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू कर दिया गया. इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं.। डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और भारत के पहले कानून मंत्री कहा जाता है ।
हरिशंकर बेन


