कटनी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल द्वारा निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ लेते हुए सभी भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग , जाति ,समुदाय,भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


