कटनी। कलेक्टर श्री अविप्रसाद के निर्देशानुसार लोकतंत्र के लोक उत्सव ‘‘भारत पर्व’’ का आयोजन इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सायं 6 बजे बस स्टेण्ड स्थित आडिटोरियम में आयोजित होगा। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने भारत पर्व कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, उपायुक्त के निर्देशन में सुधीर मिश्रा सहायक यंत्री को व्यवस्थायें पूर्ण कराने एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों को सौंपी गई व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये है।
साथ ही निगमायुक्त द्वारा 25 जनवरी को भारत पर्व पर व्यवस्थाओं के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक लेकर कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, टेंट, साज-सज्जा, माईक, साउंड, मंच की समुचित व्यवस्था, अतिथियों के लिए बैठक व्यवस्था, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, के नाम स्टीकर लगवाने, अतिथियों को स्वल्पाहार की व्यवस्था इत्यादि कराने के निर्देश दिये गये।


