• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में 90 आवेदकों के आवेदनों पर की गई सुनवाई जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने आवेदनों पर सुनवाई कर तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर यथोचित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 23, 2024
in कटनी
0
जनसुनवाई में 90 आवेदकों के आवेदनों पर की गई सुनवाई  जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने आवेदनों पर सुनवाई कर तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर यथोचित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 जनवरी) – मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने दूर.दराज से आए आवेदकों के आवेदनों और उनकी समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना और तत्परता पूरक यथोचित निराकरण और कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  जनसुनवाई में अपर कलेक्टर साधना परस्ते संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा और प्रमोद चतुर्वेदी ने भी आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 90 आवेदकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए। जनसुनवाई के दौरान तत्काल निराकरण हो सकने वाली शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कराया जाकर शेष शिकायतों को विभागीय अधिकारियों की ओर निर्धारित समय.सीमा में आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत इमलिया निवासी भोलाराम गोरेलाल एवं अन्य आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत इमलिया के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के प्रभारियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं संबंधी जानकारी प्रदान किये जाने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत द्वारा सुनवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन पर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

            ग्राम रैपुरा तहसील बहोरीबंद निवासी रामकिशन पटेल द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उसके द्वारा ग्राम रैपुरा के ट्रांसफार्मर से स्थाई विद्युत कनेक्शन लिया गया है। किंतु वर्तमान में उक्त ट्रांसफार्मर को रतनपुर में शिफ्ट किये जाने से विद्युत कनेक्शन हेतु सर्विस लाईन की समस्या का सामना कर पड रहा है तथा फसल भी नष्ट हो रही है। सीईओ श्री गेमावत द्वारा आवेदन पर सुनवाई करते हुए उर्जा विभाग के सब इंजीनियर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम चाका निवासी सुमन बर्मन पति श्री राकेश बर्मन के  गरीबी रेखा सर्वे सूची में नाम काटने के कारण लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ न मिलने संबधी आवेदन पर सुनवाई की जाकर आवेदन का परीक्षण कर शिकायत का निराकरण करानें के निर्देश तहसीलदार चाका को दिए गए।

            जनसुनवाई के दौरान लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी संगीता सौंधिया द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलानेंए तहसील बड़वारा निवासी राजकुमारी चौधरी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत शासकीय भूमि का पट्टा दिलानें सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदन पर समय.सीमा में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने नियमित छात्रा को स्वाध्यायी करने वाले प्राचार्य व शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा

खनिज रेत के अवैध परिवहन के प्रकरण में वसूली गई एक लाख 19 हजार 750 रूपये का प्रशमन शुल्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d