कटनी – बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकरिया एवं कुम्हरवारा के 23 श्रमिक जो गन्ना कटाई हेतु महाराष्ट्र के सोलापुर लें जाये गये थे की सुरक्षित वापसी सोमवार को सुबह हो चुकी है।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं क्षेत्रीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय के प्रयासों से श्रमिकों की वापसी संभव हो पायी है। ज्ञात हो कुछ दिनों पहले विधायक द्वारा कलेक्टर को श्रमिकों के फसे होने की सूचना दी गई, तत्पश्चात जिला प्रशासन सोलापुर जिला प्रशासन से सीधे संपर्क किया था।
Jansampark Madhya Pradesh


