भीषण ठंड में अग्रवाल समाज ने पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में ऊनी वस्त्रो का किया वितरण.. वीडियो
रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा।अग्रवाल समाज सिवनीमालवा एवम अग्रवाल सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में ग्रामीण अंचलों में जाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र सहित आवश्यकता के अनुसार कपड़ों का वितरण करते हैं। अग्रवाल समाज सिवनीमालवा और अग्रवाल सेवा समिति द्वारा किया जाने वाला यह पुनीत कार्य ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंदों की पूर्ति में अहम भूमिका निभाता है। इस पुनीत कार्य में आशी आइसक्रीम पार्लर संचालक सुभाष अग्रवाल , प्रकाश मोदी सहित अन्य सहयोगियों की विशेष भूमिका होती है। सुभाष अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भारी ठंड पड़ रही है जिसको देखते हुए इस वर्ष पहाड़ी क्षेत्र बारासेल,केवलाझिरी में ऊनी वा अन्य कपड़ों का वितरण किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से सुभाष अग्रवाल, आशी आइसक्रीम पार्लर , प्रकाश मोदी ,मोदी किराना, बसंत अग्रवाल, उदय किराना एवं भागवत सोनी,गाड़ी ड्राइवर सौरभ का विशेष सहयोग रहा । सुभाष अग्रवाल ने बताया कि जब हम ग्रामीण अंचलों में पहुंचे तो ग्रामीण उत्सुकता से हमारे इस कार्य का इंतजार कर रहे थे और ग्रामीण जनों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्त्रो का चयन कर ले गए हैं और उन्होंने समाज को साधुवाद दिया है। वहीं सुभाष अग्रवाल द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया गया।


