• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राजस्व विभाग अंतर्गत शिकायतों की निराकरण में आई प्रगति, 474 से अधिक शिकायतों का किया गया संतुष्टिपूर्वक समाधान

by Manish Gautam Chiefeditor
January 20, 2024
in नर्मदापुरम
0
राजस्व विभाग अंतर्गत शिकायतों की निराकरण में आई प्रगति, 474 से अधिक शिकायतों का किया गया संतुष्टिपूर्वक समाधान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास
राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

पिछले 15 दिनों में राजस्व की शिकायतों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति आई हैं। सीएम हेल्पलाइन की 643 शिकायतों में से 474 से अधिक शिकायतों का संतुष्टि के साथ समाधान किया गया हैं। 3 जनवरी से अभी तक 287 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया हैं जोकि 45 प्रतिशत हैं। राजस्व विभाग की ग्रेड में भी वृद्धि हुई। शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर सुश्री मीना ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा की सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार इसी प्रकार शिकायतों का सतत निराकरण करें। विशेष ध्यान देकर 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का भी निराकरण किया जाए। लंबित प्रकरणों के संबंध में कैंप भी लगाए जाएं।

राजस्व महा अभियान अंतर्गत दर्ज नामांतरण बटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए। पटवारियों द्वारा बी वन वाचन का कार्य अच्छे करें। कलेक्टर सुश्री मीना ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि कार्ययोजना बनाकर भूमि स्वामियों के समग्र को आधार से लिंक करने की कार्यवाही की जाए। पंचायत एवं ग्रामिण विकास के मैदानी अमले को भी आधार लिंकेज कार्य से जोड़े। इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग भी करें। इस संबंध में सभी कॉमन सर्विस सेंटर की जिला स्तर पर बैठक भी आयोजित की जाए।

राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की भी कलेक्टर सुश्री मीना ने विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कम प्रगति वाले तहसीलदार न्यायालयों को विशेष प्रयास कर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व महा अभियान के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का भी निराकरण किया जाए। लंबित प्रकरणों में लगातार पेशी लगाकर उनका निराकरण किया जाए।

मुख्यमंत्री धारणाधीकर योजना और भू आवासीय अधिकार योजना की भी समीक्षा कर कलेक्टर सुश्री मीना प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत कराने में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर सुश्री मीना ने स्वामित्व योजना में ग्रांउड ट्रूथिंग का काम बिना त्रुटि के करने के निर्देश दिए। ताकि सर्वे ऑफ इंडिया में नक्शा जमा कराने और अधिकार अभिलेख प्रकाशन के दौरान भी कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम , तहसीलदार अपने क्षेत्र में टाइम लाइन सेट कर ग्राउंड ट्रूथिंग से लेकर अंतिम प्रकाशन तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में स्वामित्व योजना में प्रगति आई है। प्रगति निरंतर बनाएं रखे।

उन्होंने सिविल न्यायालयों में लंबित याचिकाओं और अवमानना के प्रकरणों में पूरी गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की लंबित जनसुनवाई के प्रकरणों के भी निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर सुश्री मीना ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों के तहत सभी 18 से 19 वर्ष आयु के नव मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की स्कूलों और कॉलेजों में कैंप लगाकर नव मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। मतदाताओं को नाम जोड़ने की गतिविधियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित सभी एसडीएम तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d