ब्यूरो पन्ना। शहर के ब्लाक तिराहा स्थित सद्गुरू नेत्र जांच केन्द्र में पन्ना डेवलपमेन्ट फोरम व सद्गुरू नेत्र जांच केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन आज १८ जनवरी को किया गया। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय एवं संजय सिंह परिहार पहुंचे जिनका पन्ना डेवलपमेन्ट फोरम के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। आयोजित किए गए शिविर में लगभग १०० लोगों ने जांच कराई। वहीं २० नेत्र रोगियों को चित्रकूट भेजा गया। पन्ना डेवलपमेन्ट फोरम का जब से गठन किया गया है तब से वह लगातार जिले के विकास व सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर मेें अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए व्यापाक प्रचार-प्रसार भी किया गय था। इस अवसर पर पन्ना डेवलपमेन्ट फोरम के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद तिवारी, सचिव साजिद खान, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जडिया, अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह परमार, सलीम खान, कुलदीप चौबे उपस्थित रहे।
रिपोर्टर संतोष चौबे


