• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

गुणवत्ताविहीन तालाब निर्माण की रिकवरी कराएं- कलेक्टर सुश्री बाफना

by Manish Gautam Chiefeditor
January 17, 2024
in शाजापुर
0
गुणवत्ताविहीन तालाब निर्माण की रिकवरी कराएं- कलेक्टर सुश्री बाफना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बब्लू जयसवाल
कलेक्टर सुश्री बाफना ने भ्रमण कर विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज भ्रमण कर विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सुन्दरसी ग्राम पंचायत के रंजीतपुरा में 16 लाख 75 हजार रूपये लागत से बने तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तालाब को देखने के बाद इसे गुणवत्ताविहीन कहा और निर्माण में संलग्न शासकीय सेवकों एवं निर्माण ऐजेंसी से रिकवरी कर तालाब को पुन: निर्मित कराने के निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बेरछा एवं सुन्दरसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। बेरछा में टेलिमेडिसीन के रजिस्ट्रेशन के लिए तैनात लैब टेक्निशियन द्वारा रजिस्टर में अनावश्यक इन्द्राज करने तथा जानकारी नहीं होने पर हटाने के निर्देश दिये। साथ ही क्षय रोग परीक्षण की ट्रुनेट लैब के निरीक्षण में कलेक्टर ने परीक्षण के तरीके के बारे में लैब टेक्निशियन से पूछताछ की। कलेक्टर ने दोनों स्थानों पर वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां प्रसुति के लिए आयी महिलाओं से भी कलेक्टर ने चर्चा की। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं की डायरी सही तरीके से भरने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने बायोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के बारे में पूछताछ की और बायोमेडिकल वेस्ट कक्ष का भी अवलोकन किया। ग्राम रंथभंवर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पोलायकलां के उत्कृष्ट उच्चतर मावि में कलेक्टर ने आईटीसी लैब का निरीक्षण किया। यहां कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित वीडियो दिखाएं, ताकि विषय के प्रति उनकी समझ और अधिक विकसित हो। रंथभंवर में कलेक्टर ने पेयजल योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा पीएचई विभाग के यंत्री को काम शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। पोलायकलां में प्राचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की छत पर सोलर प्लेटे लगी है, जिससे प्रत्येक कक्ष में एक पंखा एवं लाईट संचालित हो रही है। साथ ही विद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ट्यूबवेल रिचार्ज किया जा रहा है, इसका उपयोग पौधों में पानी देने के लिए किया जाता है। पोलायकलां में छात्रावास के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये।

सुन्दरसी में टप्पा तहसील कार्यालय के निरीक्षण में कलेक्टर ने सम्पदा से प्राप्त प्रकरणों को सूचिबद्ध करने एवं निराकृत करने के निर्देश दिये। सुन्दरसी में कलेक्टर ने निर्माणाधीन सीएम राईज विद्यालय का भी निरीक्षण किया और निर्माण ऐजेंसी को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिये। सुन्दरसी के टप्पा तहसील कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण में कलेक्टर ने परिसर में बाउण्ड्रीवाल बनाने एवं बगीचा विकसित करने तथा फर्नीचर के लिए रिवाईज्ड प्राक्कलन बनाने के लिए कहा। ग्राम कमलियाखेड़ी में कृष्णा स्वसहायता समूह द्वारा की जा रही फूलों की खेती का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, डीएचओ डॉ. अजय साल्विया एवं डॉ. अजीत राव, तहसीलदार श्री आलोक श्रीवास्तव, जनपद पंचायत शाजापुर सीईओ श्री एचएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
#collectorshajapur
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एक सप्ताह में प्रारंभ कराएं आवास के कार्य – डॉ. सलौनी सिडाना

एक सप्ताह में प्रारंभ कराएं आवास के कार्य - डॉ. सलौनी सिडाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d