केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी से मिला प्रतिनिधि मंडल !!
विगत दिनों केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा बस बॉडी निर्माताओं के लिए एक नया Fire Alarm Protection System नियम लागू किया गया | जिसके कारण इस क्षेत्र के सभी बस बॉडी निर्माताओं को अत्यंत कठिनाई हो रही थी | इसके साथ ही Fire Alarm Protection System उपकरण की उपल्बधता भी न होने के कारण बस बॉडी निर्माताओं का कार्य पूरी तरह से बंद सा हो गया था । यह विषय जब मध्यप्रदेश के विभिन्न बस बॉडी निर्माताओं द्वारा प्रदेश संगठन के सामने रखा गया तो संगठन द्वारा इसे तत्काल गंभीरतापुर लेकर अपने केंद्र के पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इस विषय से अवगत कराया एवं इसी कड़ी में निराकरण हेतु संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी द्वारा केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से मिलने का समय तय किया गया ।इसी तारतम्य में दिनाक 16 जनवरी लघु उद्योग भारती के अ.भा.संगठन महामंत्री मा.प्रकाशचंद जी एवं अ. भा. अध्यक्ष मा.घनश्याम जी ओझा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, अ. भा. कोषाध्यक्ष श्री समीर मूंदड़ा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवनारायण शर्मा , सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली प्रदेश का प्रतिनिधि मण्डल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी से दिल्ली में भेंट कर उन्हें इस नए नियम से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया | नए नियम के कारण स्कूल बसों में लगने वाला Fire Alarm Protection System की अनुपलब्धता के कारण बसों का RTO से पास होना बंद हो गया | माननीय मंत्री जी द्वारा प्रतिनिधि मंडल की समस्त विषयो को सुनकर तत्काल प्रभाव से इस नियम को स्थगित करने की घोषणा की।
संगठन की ओर से त्वरित निराकरण हेतु मा. मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया | निश्चित रूप से संगठन के इन प्रयासों से प्रदेश के बस बॉडी निर्माताओं को एक बड़ी राहत प्राप्त होगी |


