• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रदेश की मोहन सरकार के बुलडोजर अधिकारियों की टीम ने रसूखदार “बाबा ताज बिरयानी” के अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी,कारवाई से मचा हड़कंप….रसूखदार नेता मांस मछली की दुकान का अतिक्रमण बचाने के लिए बनाते रहे दबाव,एक दिन पहले नपा की टीम को लौटना पड़ा था बैरंग….VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2024
in नर्मदापुरम
0
प्रदेश की मोहन सरकार के बुलडोजर अधिकारियों की टीम ने रसूखदार “बाबा ताज बिरयानी” के अतिक्रमण पर चलाई जेसीबी,कारवाई से मचा हड़कंप….रसूखदार नेता मांस मछली की दुकान का अतिक्रमण बचाने के लिए बनाते रहे दबाव,एक दिन पहले नपा की टीम को लौटना पड़ा था बैरंग….VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रसूखदार नेता मांस मछली की दुकान का अतिक्रमण बचाने के लिए बनाते रहे दबाव,एक दिन पहले नपा की टीम को लौटना पड़ा था बैरंग…

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। अवैध अतिक्रमण सहित अवैध गतिविधियों पर नकैल कसने के लिए इन दिनों प्रदेश में मोहन यादव सरकार का बुलडोजर चल रहा है। वही नर्दापुरम में भी मोहन सरकार के बुलडोजर अधिकारियों की कार्यवाही भी आवारा तत्वों पर कहर ढा रही है। पिछले दिनों ट्राइडेंट कंपनी की एक महिला कर्मचारी से गैंगरेप आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर अधिकारियों की टीम की जेसीबी ने कहर ढाया और समाज को संदेश दिया कि किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं शनिवार को नर्मदापुरम नगर मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद् नर्मदापुरम के अतिक्रमण दल ने सीएमओ नवनीत पांडे के नेतृत्व में एसडीओपी पराग सैनी सहित तहसीलदार शिवकरण धुर्वे की मौजूदगी में नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत सहित टीम,पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से भोपाल तिराहा

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240114-WA0006.mp4

शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के पास स्थित अजाक्स कार्यालय के बाजू में रसूखदार “बाबा ताज होटल” बिरयानी , मॉस-मछली की दुकान के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के पंजों से साफ कर दिया। इस दौरान भारी भीड़ वहां पर एकत्र हो गई और प्रशासन पर अंडा बिरयानी संचालक के समर्थकों ने दबाव बनाने का भी भरसक प्रयास किया परंतु बुलडोजर अधिकारियों के दृढ़ संकल्प और
निश्चय के आगे एक न चली। अंततः जेसीबी के पंजे ने वर्षों से पीडब्ल्यूडी की सरकारी कालोनी में रसूखदार अतिक्रमण को दहा कर सरकारी कॉलोनी की जगह को साफ कराया। इस दौरान प्रशासन की टीम पर कथित नेताओ द्वारा भारी दबाव बनाए जानें की चर्चा भी सुर्खियों मे हैं। कार्यवाही के दौरान अधिकारियों के फोन लगातार बजते हुऐ देखे गए हैं। चर्चा है कि इस अतिक्रमण को कुछ पार्षदों का भी अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण रहा है, जिसके चलते नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण दस्ता कार्यवाही नहीं कर पा रहा था। यह मामला सीएमओ से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सहित जिला प्रशासन तक भी पहुंचा। इस अतिक्रमण को लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें भी हुई हैं। वहीं उक्त स्थल क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा शहर विकास के तहत एंट्री पॉइंट को सुंदर बनाने के लिए स्ट्रीट ग्रीन आर्ट वॉल बनाने की तैयारी कर रही है और भोपाल का ठेकेदार यहां पर काम कर रहे हैं। यहां पर सेल्फी प्वाइंट बनेगा परंतु ठेकेदार भी पिछले करीब डेढ़ माह से यहां के अतिक्रमण को लेकर परेशान थे जिसके कारण वह कार्य नहीं कर पा रहे थे ऐसा भी बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो नगर पालिका के कुछ पार्षद नहीं चाहते थे कि यह अतिक्रमण हटे।शुक्रवार 12 जनवरी 2024 को नगर पालिका अतिक्रमण दल एवं पुलिस प्रशासन की टीम “बाबा ताज बिरयानी’ मॉस-मछली की दुकान के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने हेतु गई थी। परंतु कुछ पार्षदों की आपत्ति के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। जिसके बाद यह मामला प्रशासन के लिऐ चुनौती बन गया। बताया जाता है कि पूर्व में भी उक्त स्थल से अतिक्रमण हटाया गया था परंतु रसूखदार द्वारा पुनः अपना अतिक्रमण स्थापित कर लिया गया। जिसके बाद पूरी तैयारी कर शनिवार 13 जनवरी को नगर पालिका अतिक्रमण दल ने पर्याप्त पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से भोपाल तिराहा शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के पास अजाक्स ऑफिस के बाजू में “बाबा ताज बिरयानी” मॉस – मछली की दुकान पर पहुँचकर उक्त अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया गया। इस कारवाही के दौरान मुख्य नगर पालिका नवनीत पाण्डे, तहसीलदार शिवकरण धुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पराग सैनी, राजस्व निरीक्षक गजेन्द्र जाटव, नगर पालिका अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत सहित नगरपालिका अतिक्रमण दल, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अब बडा सवाल यह है कि क्या शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले नेताओं पर कोई वैधानिक कार्रवाई होगी ? या नगर पालिका की सरकारी संपत्ति को निजी फायदे के लिए उपयोग कराया जाएगा? पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी बड़ी बात यह भी है कि नगर पालिका द्वारा जिस स्थान पर आज अतिक्रमण हटाया गया है वहां नगर पालिका 27 लाख रुपए खर्च कर स्ट्रीट ग्रीन आर्ट वॉल बनाकर सेल्फी प्वाइंट की तैयारी कर शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अयोध्या राम मंदिर में सबसे ज्यादा चंदा किसने दिया, राम मंदिर में दान कैसे कर सकते जानिऐ

अयोध्या राम मंदिर में सबसे ज्यादा चंदा किसने दिया, राम मंदिर में दान कैसे कर सकते जानिऐ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d