• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर कटनी में होंगे विविध आयोजन मंदिरों में राम कीर्तन, दीप प्रज्जवलन और प्रत्येक घर में होगा दीपोत्सव

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2024
in कटनी
0
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर कटनी में होंगे विविध आयोजन   मंदिरों में राम कीर्तन, दीप प्रज्जवलन और प्रत्येक घर में होगा दीपोत्सव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिले में रामवन गमन पथ को सजाया और संवारा जायेगा

मंदिरों में रामायण पाठ 15 से होगा शुरू
कटनी स्टोन से आयोध्या के भव्य राम मंदिर की बनेगी प्रतिकृति
कटनी – अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए कटनी जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिये हैं। इस संबंध में शनिवार को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले भर में 15 से 22 जनवरी तक के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को गरिमापूर्वक मनाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम से जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, महंत और मंदिरों के पुजारियों को सम्मानपूर्वक भागीदारी हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिए है।

इसके अलावा मंदिरों में 15 जनवरी से 22 जनवरी तक जन-सहयोग से राम कीर्तन और स्थानीयजनों की मदद से रामायण पाठ का आयोजन कराने और समस्त मंदिरों में दीप प्रज्जवलित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही हर घर में दीपोत्सव के लिये आमजन को जागृत किया जायेगा। जिले के नगरों तथा गाँव में मौजूद राम मंडलियों को मोहल्लों तथा गाँव में स्थानीय कार्यक्रम के लिये प्रेरित किया जायेगा। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समितियों द्वारा धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर 22 जनवरी को भंडारों का आयोजन किया जा जायेगा। साथ ही कटनी होकर टेªनों या सड़क मार्गो से अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का सम्मान और स्वागत की व्यवस्था करने कलेक्टर ने निर्देशित किया है। जिले में भगवान श्री राम के वनगमन पथ की साज-सज्जा और भक्तों एवं श्रद्धालुओं का सम्मान किया जायेगा।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के मुख्य मंदिरों में टी.व्ही. स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करने की व्यवस्था कर लें । मंदिरों के आयोजन में आमजन की सहभागिता के लिये विशेष रूप से आमंत्रण दिये जायेे। आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किये जायेे। जिले के प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायें।

सभी नगरीय क्षेत्र में नगर निगम तथा ग्राम पचायतों में जिला पंचायत विभाग के माध्यम से 14 से 21 जनवरी के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जायें। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कॉलेजों में साज-सज्जा की जायेगी। कटनी के सभी शासकीय कार्यालयों में 16 से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। समस्त शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जायेगी।

जन-अभियान परिषद के सहयोग से 22 जनवरी तक प्रभात-फेरी एवं कलश-यात्रा, 22 जनवरी को मंदिरों, पवित्र नदियों, जलाशयों में दीपदान एवं प्रकाश व्यवस्था, स्थानीय कलाकारों एवं संस्थाओं के सहयोग से श्रीराम-जानकी जी से संबंधित चित्र, शिल्प, रंगोली आदि के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य-नाटिका, भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।

स्कूलों और कॉलेजों में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम से संबंधित तीन वर्गो में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रथम वर्ग मे कक्षा 6 से 8, द्वितीय वर्ग में कक्षा 9 से 12 तथा तृतीय वर्ग में महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता होगी। सभी विजेता प्रतिभागियों को 26 जनवरी को मुख्यमंत्री की ओर से पुरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा।

सभी ग्राम पंचायतों में श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जायेगा। जिसमें गायन, कथा-वाचन, रामरक्षा स्रोत, रामचरित मानस पाठ आदि पर प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री की ओर से प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पुरस्कार वितरण को जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।

बैठक मे जिला पंचायत के सी.इ.ओ शिविर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, निगमायुक्त विनोद कुमार शुकला सभी एस.डी.एम, तहसीलदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिह और सभी जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ वर्चुअली जुडे रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर ने किया जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण

कलेक्‍टर ने किया जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d