कटनी 13 जनवरी 2024 को कुठला थाने के पास वार्ड क्रमांक 01 02 03 में एवं गाॅधी गंज गौर गली में वार्ड क्रमांक 09 10 11 एवं 23 में संपत्तिकर वसूली का शिविर संपन्न हुआ तथा 15 जनवरी 2024 को लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 06 07 08 24 में एवं भोले शंकर मंदिर के पास वार्ड कमांक 37 38 39 में शिविर लगाया जायेगा।
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वार्ड में आयोजित वसूली शिविर स्थल में बकाया संपत्तिकर एवं जलकर राशि जमा कर अपना बहुमूल्य समय बचाकर नगर विकास में सहभागी बनें।


