रिपोर्टर सीमा कैथवास
नार्मदापुरम। एनसीसी 5 एमपी गर्ल्स बटालियन ने शनिवार को समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा जनजागरण रैली निकाल कर थैलीसीमिया रोग के बारे में जानकारी दी। रैली में बालिकाएं पोस्टर, बैनर तथा स्लोगन लिए हुए चल रही थी। रैली का शुभारंभ डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा तथा प्राचार्य प्रेरणा रावत ने किया। रैली संस्था प्रांगण से प्रारंभ होकर चक्कर रोड मालाखेड़ी मार्ग पर स्थित कालोनियों से होकर निकली।
इस दौरान स्थानीय निवासियों को थेलेसिमिया सिकल सेल की जानकारी और बचाव के बारे में बताया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को इस रोग के बारे में जागरूक किया गया। रैली में संस्था के एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, सहयोगी एनसीसी अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, केयर टेकर एनसीसी अधिकारी ममता चौहान का सहयोग रहा। इस दौरान 5 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के प्रतिनिधि सूबेदार राज कुमार, शीतल कुमार, मीन हुसैन, हवलदार मोहम्मद हुसैन,बलवान सिंह उपस्थित रहे।


