भारत संकल्प यात्रा शनिवार को कटनी जिले के विजय राघव घर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरा, गुडेहा पहुंची यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवम जनप्रति निधियो द्वारा स्वागत किया जाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया यात्रा के दौरान साथ चल रहे प्रचार रथ से प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया लोगो को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्म निर्भर बनाने का संकल्प भी दिलाया गया केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों ने अपने अनुभव भी सुनाए यात्रा के दौरान आयोजित हुए शिविरो में भारत योजना,प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, वृद्ध पेंशन योजना, बैंक से जुड़ी प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जन धन योजना अटल पेंशन , योजना आदी के अलग अलग स्टॉल लगाए गए जिला व्यापार उद्योग विभाग द्वारा ग्राम वासियों को विभाग के माध्यम से संचालित शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदाय की गई तथा स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
*पिपरा से सुरेश सेन की रिपोर्ट


