• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दिखाई संवेदनशीलता. चाट-समोसा विक्रेता को नया ठेला देने निगमायुक्त को दिये निर्देश. गांव से आने पर शनिवार को सौंप दिया जायेगा नया ठेला. अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था ठेला. लापरवाही बरतने वाले जेसीबी चालक सहित दो कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही.

by Manish Gautam Chiefeditor
January 12, 2024
in जबलपुर
0
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दिखाई संवेदनशीलता. चाट-समोसा विक्रेता को नया ठेला देने निगमायुक्त को दिये निर्देश. गांव से आने पर शनिवार को सौंप दिया जायेगा नया ठेला. अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था ठेला. लापरवाही बरतने वाले जेसीबी चालक सहित दो कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर नगर निगम द्वारा चाट-समोसा बेचकर जीवन यापन कर रहे व्यक्ति को नगर निगम द्वारा नया ठेला उपलब्ध कराया जा रहा है । नगर निगम द्वारा नया ठेला तैयार कर लिया गया है । पाटन के समीप ग्राम कोदवारी गये पीड़ित विक्रेता के कल शनिवार को शहर आने पर नया ठेला सौंप दिया जायेगा ।
नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने गत दिवस की गई कार्यवाही के दौरान कोतवाली क्षेत्र में जेसीबी मशीन से अभिराज साहू का चाट-समोसा का ठेला तोड़ दिया गया था । पाटन बायपास पर स्थित ग्राम कोदवारी निवासी अभिराज साहू पिछले कई वर्षों से कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे चाट-समोसा का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे । उनके पुत्र अंकित और अमन साहू भी इसमें उनका हाथ बंटाते थे ।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान जेसीबी मशीन से गरीब चाट-समोसा विक्रेता का ठेला क्षतिग्रस्त होने की घटना संज्ञान में आते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना ने संवेदनशीलता दिखाते हुये पीड़ित को तत्काल नया ठेला उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को दिये ताकि वो अपना व्यवसाय कर सके और परिवार का भरण पोषण कर सके । कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिये थे ।
कलेक्टर श्री सक्सेना के निर्देश पर नगर निगम द्वारा नया ठेला तैयार करा लिया गया है । कोदवारी में होने के कारण पीड़ित को कल शनिवार को ठेला सौंप दिया जायेगा । नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव इस प्रकरण में जेसीबी चालक सहित तीन कर्मचारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की है । निगमायुक्त ने अतिक्रमण दल प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी और पवन शुक्ला को नोटिस जारी किया है ।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Kailash Vijayvargiya
Department of Urban Development & Housing MP

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बनाई गई रंगोली

स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बनाई गई रंगोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d