कटनी।नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने दो कर्मचारियों का कार्य विभाजन करने का आदेश दिया है। आयुक्त ने अभिषेक बघेल उद्यान पर्यवेक्षक एवं राकेश रजक स्थाई कर्मी को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण शाखा के प्रभार वापस लेते हुये अभिषेक बघेल को उद्यान शाखा अंतर्गत नगर के सभी रोड डिवाइडर की नियमित देखभाल एवं वृक्षारोपण कराये जाने का कार्य सौंपा है। इसी प्रकार राकेश रजक स्थाईकर्मी को प्रभारी अधिकारी के निर्देशन में रैन बसेरा से संबंधित कार्यवाही एवं रात्रि के समय बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक नगर निगम के वाहन से सुरक्षित पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है


