स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी के उपलक्ष में जेपीवी डीएवी विद्यालय में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
राज्य सरकार के कार्यक्रम अनुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम करते हुए विद्यालय के लगभग 300 बच्चों ने अत्यंत उत्साह पूर्वक सूर्य नमस्कार में भाग लिया ।
प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने भी इसमें भाग लिया। सूर्य नमस्कार पश्चात प्राचार्य महोदय ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने हेतु प्रेरित किया।


