कालापीपल(बबलू जायसवाल)स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कालापीपल के उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों एवं जनप्रतिनिधि शिक्षकों के द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस बार का युवा महोत्सव‘विकसित भारत युवा के लिए,युवा द्वारा’की थीम पर आयोजित किया गया।हर वर्ष की तरह स्वामी विवेकानंद जयंती पर शासन के निर्देश अनुसार प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण यादव सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित हुए,कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा मंगलेश जायसवाल व कार्यक्रम का आभार कमल शर्मा ने माना…!


