• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला मुख्यालय के लिए मीनाक्षी चौराहा का चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रशासन की चुनौतीपूर्ण कवायद जारी,वैध गुमटियों को व्यवस्थित करने के लिए जल संसाधन विभाग की जमीन पर लगे वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई उपरांत निकाली गई जमीन पर होगी गुमटी व्यवस्थित..वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
January 11, 2024
in नर्मदापुरम
0
जिला मुख्यालय के लिए मीनाक्षी चौराहा का चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रशासन की चुनौतीपूर्ण कवायद जारी,वैध गुमटियों को व्यवस्थित करने के लिए जल संसाधन विभाग की जमीन पर लगे वर्षों पुराने पेड़ों की कटाई उपरांत निकाली गई जमीन पर होगी गुमटी व्यवस्थित..वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत के नेतृत्व में टीम निरंतर सक्रिय,,जेसीबी से हटाए जा रहे हैं अतिक्रमण,दुकानदार हटा रहे हैं अपने रखे टप……

नर्मदापुरम । जिला मुख्यालय पर पिछले काफी समय से बढ़ते हुए यातायात के दबाव को कम करने के लिए शहर के प्रमुख स्थल मीनाक्षी चौराहा का ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मीनाक्षी चौराहा चौड़ीकरण का कार्य काफी समय से लंबित पड़ा हुआ था। जिला प्रशासन के लिए इस स्थान पर चौड़ीकरण कार्य एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। यहां पर पूर्व में लगाए गए लाखों रुपए के ट्रैफिक सिग्नल भी चौराहा सकरा होने से बंद पड़े हुए हैं। क्योंकि यहां पर सड़क किनारे वर्षों से स्थापित नगर पालिका की पीली गुमटियां सहित अवैध टपों के कारण दिक्कत आ रही थी। पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मीनाक्षी चौराहा

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240112-WA0002.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240112-WA0005.mp4

चौड़ीकरण के लिए निरंतर दिशा निर्देश भी दिए जा रहे थे। जिसके तहत सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सर्राफ के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन सीएमओ नवनीत पांडे , राजस्व अमला द्वारा यहां का मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी और अब नवागत कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा नगर पालिका,राजस्व, पुलिस के सहयोग से यहां के गुमटी व्यापारियों को समझाइस देकर अब स्थापित टपों को हटाकर करीब 10 फीट पीछे करने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत काम शुरु कर दिया गया है। नगर पालिका द्वारा योजना बनाई गई है कि करीब 35 दुकानों को पीछे शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है यहां पर जल संसाधन विभाग कार्यालय की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया है और अब यहां पर वर्षों पुराने लगे वृक्षों की कटाई का कार्य जारी है। जिसके बाद यहां पर 10 फीट पीछे जल संसाधन विभाग की जगह पर दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। नगर पालिका अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मीनाक्षी चौराहे से विवेकानंद घाट जाने वाले मार्ग का मंदिर भी शिफ्ट किया जाएगा और वहां पर रखे हुए टपों को भी हटाया जाएगा। करीब 35 टपों को स्थापित किया जा रहा है जो अवैध टप है, उन्हें हटा दिया जाएगा। फिलहाल जिस स्थानों पर टप और मंदिर स्थापित करना हैं, वहा के पेड़ों की कटाई का कार्य जारी है। उसके बाद स्थान निश्चित होकर मार्किंग के अनुसार सभी गुमटी दुकानदारों को (6 बाई 8) के अनुसार गुमटियां वितरित की जाएगी। फिलहाल मीनाक्षी चौराहा चौड़ीकरण का कार्य जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। दरसल वर्षों पुराने हरे भरे पेड़ो को काटना और गुमटियों को पीछे शिफ्ट करना एक बड़ा टास्क है जिसे नपा के अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत के नेतृत्व में नपा दल द्वारा पूर्ण किया जाएगा। पेड़ कटाई का काम दिन में और रहवासी क्षेत्र में करना एक मुश्किल टास्क है जिसे नपा के प्रभारी द्वारा सूझ बूझ और स्वयं की उपस्थिति में करवाया जा रहा है जो सराहनीय कार्य उनका और टीम का है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 14 जनवरी को पथरिया में*

*छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 14 जनवरी को पथरिया में*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.