ज्ञानेंद्र इन्दौरकर की रिपोर्ट
बिछुआ विकासखंड बिछुआ एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला खमरा के ट्राईबल विभाग की पहल पर ट्राईबल क्षेत्र के विकासखंड बिछुआ के अंतर्गत एकीकृत शासकीय कन्या माध्यमिक शाला खमरा में बच्चों के जीवन कौशल प्रशिक्षण हेतु सक्षम कार्यक्रम चल रहा है जो की मैजिक बस फाउंडेशन एन.जी.ओ. भोपाल के सहयोग से संचालित है आज खमरा विद्यालय में जीवन कौशल की समझ जानने के लिए बच्चों का बेसलाइन सर्वे किया गया जिसमें मैजिक बस फाउंडेशन के सर्वेयर- श्री लेखराम पटवारी और नीलेश खुडसंगे द्वारा गतिविधि संचालित की गई विद्यालय में प्रधान अध्यापक- श्री जेपी डोंगरे, शिक्षक- शुभम रघुवंशी, श्री श्यामकुमार नामदेव ,श्रीमती स्मिता चौरसिया, रुपाली इंदौरकर एवं छात्राओ का सहयोग सराहनीय रहा


