राजधानी में आईसीआईसीआई बैंक की कोलार शाखा में एक नए ढंग से धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। बैंक के अफसरों और स्टाफ ने सुनारों की मदद से नकली सोना गिरवी रखकर 4 करोड़ 63 लाख का बैंक लोन दे दिया। मामले का खुलासा बैंक के ऑडिट के दौरान हुआ। ऑडिट के बाद इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने पड़ताल के बाद इस केस में दोषी बैंक के 4 अफसरों और कर्मचारियों, 3 सुनारों और 10 लोन लेने वाले ग्राहकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि, 13 अब भी फरार है।


