घर में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, वास्तु दोष के कारण परिवार के सदस्यों का खराब स्वास्थ्य, करियर में समस्याएं, धन की हानि और व्यापार में असफलता जैसी समस्याएं होती हैं।
चार आसान उपाय दूर करेंगे वास्तु दोष
इस तस्वीर को उत्तर-पूर्व कोने में लगाएं
ज्योतिषी ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर के उत्तर-पूर्व कोने, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, को सक्रिय करना होगा। इसके लिए आप इस दिशा में उड़ते पक्षियों की तस्वीर, बहती नदी या उगते सूरज की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
रसोईघर में लाल बल्ब लगाएं
यदि घर की रसोई वास्तु के अनुसार गलत स्थान पर बनी हो तो रसोई के अग्निकोण में लाल बल्ब लगा सकते हैं। साथ ही इसे प्रतिदिन सुबह-शाम जलना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो रसोई का वास्तु दोष दूर हो जाएगा और घर में खुशहाली भी आएगी।
शनि यंत्र की स्थापना
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर की पश्चिम दिशा में कोई वास्तु दोष हो तो इस दिशा में शनि यंत्र स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी शुभ कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी।
भगवान गणेश की मूर्ति या मनी प्लांट लगाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर के अग्नि कोण में वास्तु दोष हो तो इस दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा इस दिशा में मनी प्लांट भी लगाया जा सकता है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन और समृद्धि की कमी नहीं होती है। परिवार में प्रेम का भाव रहेगा। नौकरी और बिजनेस में भी आपको जल्द ही सफलता मिलेगी
सभार