रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के लिए एंव नगरपालिका अध्यक्ष व सीएमओ के कार्यालयों की आवक जावक शाखा में दिये गये ज्ञापन आवेदन पत्रों के माध्यम से मांग की गई है कि सनातन हिंदु धर्म जनमानस की भावना का सम्मान करते हुये भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिवस सोमवार 22 जनवरी को शासकीय अवकाश शहर व प्रदेश में घोषित किया जावे। क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता से प्राण प्रतिष्ठा दिवस को दीपोत्सव पर्व जैसा मनाने का आव्हान करते हुये खुशियां मनाने के लिए कहा गया हैं।
वही आये दिन मीडिया जगत के माध्यम से सामने आ रहा है कि आवारा पशुओं गधे या सुअर के हमलो से जनमानस परेशान व पीड़ित है। इसी प्रकार आवारा कुत्तों के झुंड ने बहुत से नौनिहालो पर हमला कर लहलुहान करके मौत का कारण बन रहे है। ऐसी स्थिति जनमानस के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
मजदूर संघ मध्य प्रदेश शासन, जिला प्रशासन व नगरपालिका परिषद से अपेक्षा करता है कि दिए गए ज्ञापन आवेदनपत्र को संज्ञान लेकर सभी राम भक्तो की आस्था और जनमानस की भावना का सम्मान करते हुये भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शासकीय अवकाश घोषित किया जावे एंव आवारा पशुओं की जनसंख्या नियंत्रण पर रोक लगाने हेतु उचित मुहिम या योजना अतिशीघ्र चलाई जावे।


