हर्ष, उल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से समारोह आयोजित करने दिए निर्देश*
कटनी (6जनवरी)- शुक्रवार को जनपद पंचायत सभा कक्ष रीठी में जनपद अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी की अध्यक्षता में जनपद की सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। जनपद पंचायत के सीईओ चंदूलाल पनिका द्वारा गत बैठक की कार्रवाई के पालन प्रतिवेदन से सदन को अवगत कराया गया। इस दौरान सदस्यों द्वारा निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। जनपद अध्यक्ष श्री अवस्थी द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास और गरिमा पूर्ण ढंग से समारोह आयोजित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं जानकारी और कार्यक्रमों से सदन को अवगत कराया गया। बैठक में जनपद सदस्य और विविध विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


