रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। म.प्र. शासन गृह विभाग के आदेश के परिपालन में धार्मिक स्थलो एंव अन्य स्थानों में ध्वनी विस्तारक यंत्रों के आनियंत्रित व नियम विरुध्द प्रयोग कर नियंत्रण की कार्यवाही हेतु म.प्र. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी अधिकारी आर.के. मिश्रा रसायनज्ञ द्वारा जिला नर्मदापुरम के थाना कोतवाली क्षेत्र आगमन पर थाना कोतवाली के स्टाफ को साथ लेकर आज 05/01/2024 को मंदिर एंव मस्जिद का भ्रमण कर धर्म प्रमुखो से चर्चा की गयी एंव शासन द्वारा दिये गये धार्मिक स्थलो एंव अन्य स्थानों में ध्वनी विस्तारक यंत्रों के आनियंत्रित व नियम विरुध्द प्रयोग के बारे में विस्तार से चर्चा कर नियमों का पालन करने हेतु सहयोग करने की अपील की गयी ।

इस दौरान जिला प्रभारी आर. के. मिश्रा रसायनज्ञ द्वारा महिमा नगर मक्का मस्जिद, सानी जामा मस्जिद बालागंज, अकबरी मस्जिद जय स्तम्भ चौक, हमीदिया मस्जिद पुरानी सब्जी मंडी, ग्वालटोली काली मंदिर, अमर चौक देवी जी का मंदिर एंव सतरस्ता काली मंदिर का भ्रमण कर ध्वनी मापन किया गया एंव धर्मप्रमुखों से भेंट की गयी ।
जिला प्रभारी श्री मिश्रा जी द्वारा बताया गया कि काली मंदिर सतरस्ता, मोहम्मदी मस्जिद ईदगाह, आयशा मस्जिद मोमिनपुरा, महिमा नगर मक्का मस्जिद, ईदगाह हनुमान मंदिर, सानी जामा मस्जिद बालागंज, दुर्गा मंदिर अमर चौक हमीदिया मस्जिद सब्जी मंडी, फाजिल सेठ साहब मस्जिद छोटी बजारिया, जाफरी मस्जिद तारआहता, जामा मस्जिद जुमेराती, अकबरी मस्जिद जयस्तम्भ चौक, कासमी मस्जिद सदर बाजार, अफजल मस्जिद बड़ी बजारिया, काली मंदिर जुमेरातीष खेडापति हनुमार मंदिर जगदीशपुरा से लाउडस्पीकर हटाये गये व कुछ में संख्या कम कराई गयी है।
जिला प्रभारी श्री मिश्रा द्वारा बताया गया है कि गृह विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ध्वनी प्रदुषण ( विनियम एंव नियंत्रण) नियम 2000 के तहत अधिकत्तम अनुमत ध्वनी सीमा (डेसीबल) निधारित की गयी है जिसके तहत दिन में अनुमत सीमा उद्यौगिक क्षेत्र के लिये 75 और रात्री के समय 70, वाणिज्य क्षेत्र दिन के लिये 65 एंव रात्री में 55 तथा रहवासी क्षेत्र दिन में 55 एंव रात्री में 45 तथा शांत क्षेत्र दिन में 50 एंव रात्री में 40 डेसीबल निर्धारित की गयी है। अनुमत सीमा का उल्लघन करने पर कोलाहर नियंत्रण अधिनियम एंव ध्वनी प्रदुषण (विनियम एंव नियंत्रण) नियम 2000 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही करेंगें ।
– जिला प्रभारी आरके मिश्रा रसायनज्ञ के द्वारा बताया गया है कि मेरे मो.नं. 7987707675 पर ध्वनी प्रदुषण संबंधी समस्या होने पर संपर्क कर अपनी शिकायत के बारे में अवगत करा सकते है।


