रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार नर्मदापुरम शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव व्यवस्था की गई है। साथ ही शहर के प्रमुख स्थलों पर जैसे सेठानी घाट पर नर्मदापुरम परिक्रम वासियों के लिए भी अलावा व्यवस्था की गई है। कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर फरहीन खान एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने सेठानी घाट सहित अन्य स्थानों पर अलाव व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। और अलाव की व्यवस्था पुख्ता इंतजाम कराया गया।
संयुक्त कलेक्टर फरहीन खान ने बताया कि नर्मदापुरम नगर में जिला अस्पताल के सामने रेनबसेरा, जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड , कोरीघाट , विवेकानंद घाट ,सेठानी घाट, बस स्टैंड के पास रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन के पास अलाव व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार सभी नगरी निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र में अलाव व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए है।


