• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने लिया जायजा। मरीज को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 5, 2024
in नर्मदापुरम
0
जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने लिया जायजा। मरीज को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास
अस्पताल के एसएनसीयू, एनआरसी, ऑपरेशन सहित सभी वार्डो का किया बारीकी से निरीक्षण
थाली चख कर देखी भोजन की

नवागत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एक के बाद एक जिला अस्पताल के सभी वार्डो का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक संसाधनों और चिकित्सकों को उपलब्धता देखी। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के भोजनशाला का भी निरीक्षण कर मरीजों के लिए बनाए जाने वाले भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता देखी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने मरीजों से भी चर्चा कर पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मरीजों से जानकारी ली, जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि उन्हें अस्पताल में अच्छी सुविधाएं प्राप्त हो रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में हेल्थ डेस्क का भी सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क में व्यवस्थित रजिस्टर भी मेंटेन किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मरीज की बेडशीट निर्धारित अंतरालों में बदले जाएं। जिला अस्पताल के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित ठेकेदार के माध्यम से समय पर पूर्ण किया जाएं। चिकित्सक एवं स्टाफ अपने निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सालय में उपस्थित रहें। जिला अस्पताल समय-समय पर फायर ऑडिट भी कराया जाए।

उन्होंने ब्लड बैंक का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एनीमिया, थेलसिमिया एवं अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को रक्त की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लिए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल में ओपीडी, हेल्पडेस्क, एसएनसीयू, आयुष्मान कक्ष, पीआईसीयू, ऑपरेशन कक्ष, एनआरसी, ब्लड बैंक, बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, मेल वार्ड, पैथोलॉजी इत्यादि सभी वार्डो का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश दहलवार डॉक्टर राजेश महेश्वरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
#नर्मदापुरम
#narmadapuram
CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर वसूला गया 41 हजार 738 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क  कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर गठित जांच दल नें की कार्यवाही  83.20 क्विंटल धान सहित 120 क्विंटल गेंहूॅ का पाया गया अवैध परिवहन एवं भंडारण

कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर वसूला गया 41 हजार 738 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर गठित जांच दल नें की कार्यवाही 83.20 क्विंटल धान सहित 120 क्विंटल गेंहूॅ का पाया गया अवैध परिवहन एवं भंडारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d