• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*हर माह की 9 और 25 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ करेंगी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 4, 2024
in कटनी
0
*हर माह की 9 और 25 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ करेंगी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडो में प्रत्येक माह की 9 व 25 तारीख को हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर श्री प्रसाद प्रसव के रेफरल मामलों की भी सतत् समीक्षा करते हैं। इसके पहले बीते दिसम्बर माह में कलेक्टर के निर्देश पर मातृत्व सुरक्षा की दृष्टि से शासकीय और निजी चिकित्सकों की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें उपसंचालक मातृ स्वास्थ्य डॉ. अर्चना मिश्रा और डॉ. अनुपमा प्रसाद भी मौजूद रहीं। इसी कार्यशाला में निजी व शासकीय चिकित्सकों ने विकासखंडो में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार हेतु जाने की सहमति प्रदान की थी।

*ये डॉक्टर देंगे सेवायें*

कलेक्टर के निर्देश पर सी.एम.एच.ओ द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञों की हर माह की 9 व 25 तारीख के लिए डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें माह की 9 तारीख को जिला चिकित्सालय कटनी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा द्विवेदी, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. धनेश्वरी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में डॉ. हर्षा बत्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद में डॉ. सीमा शिवहरे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में डॉ. उमा निगम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही में डॉ. हर्षिता गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी में डॉ. सुनीता वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में डॉ. वंदना गुप्ता की ड्यूटी रहेगी।

इसी प्रकार हाईरिस्क महिलाओं की जांच 25 तारीख को जिला चिकित्सालय में डॉ. सुनीता वर्मा, सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में डॉ. धनेश्वरी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी में डॉ. स्वाती चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद में डॉ. नीतू जैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में डॉ. शानू अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही में डॉ. नम्रता जायसवाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी में डॉ. अनीता जैन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में डॉ. निधि बजाज हर माह की 25 तारीख को उपस्थित रहकर गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार करेंगे। इसके अलावा रिजर्व में भी 8 स्त्री रोग विशेषज्ञों का दल रखा गया है।

विदित हो कि प्रत्येक गर्भवती माता की 4 जांच किये जाने का प्रावधान हैं, जिसमें से एक जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा ही की जानी है।

*रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था*

मातृ मृत्यु दर में कमी लाने संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद ने गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी के माध्यम से जांच हेतु पिछले माह ही स्वास्थ्य आयुक्त को रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना हेतु पत्र लिखा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आरटीओ का बसों की जांच का क्रम जारी,15 चालान से 12500 वसूले,दिए जा रहे आवश्यक दिशा निर्देश…!

आरटीओ का बसों की जांच का क्रम जारी,15 चालान से 12500 वसूले,दिए जा रहे आवश्यक दिशा निर्देश...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d