• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 11 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्राएं पहुंची

by Manish Gautam Chiefeditor
January 4, 2024
in कटनी
0
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 11 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्राएं पहुंची
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने जिले में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्राएं*
*11 ग्राम पंचायतों में हुआ यात्राओं का आयोजन*
*जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की हो रही उत्साह जनक भागीदारी*
कटनी (4 जनवरी) – केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्राएं निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम गुरूवार को जिले की समस्त जनपद पंचायतों की 11 ग्राम पंचायतों गोपालपुर ,लालपुर ,बिजोरी, कछारी, बडखेरा नीम ,राखी ,बडा बिछिया, देवरी कलां, धनिया, देवसरी इंदौर और देवरी कलां पहुंची। इस दौरान रंगोली एवं पुष्पमालाओं से यात्रा का स्वागत किया गया।
         यात्रा के माध्यम से लोगों को विभिन्न केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों द्वारा यात्रा का उद्देश्य और शासकीय योजनाओं के बारे जन सामान्य द्वारा जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भारत विकसित संकल्प यात्राओं में जीन प्रतिनिधियों और नागरिकों की  उत्साह जनक भागीदारी रही। विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम गोपालपुर एवं लालपुर में विधानसभा बड़वारा के विधायक बड़वारा के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी, एपीओ अजीत सिंह, जनपद सदस्य, सरपंच और सैकड़ों ग्रामीणों  की मौजूदगी में स्वीकृत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
ग्राम पंचायतों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यात्रा के आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम पोषण योजना, हर घर जल जल जीवन मिशन, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत मडई सहित अन्य ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को दिखाया जाकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
समाजसेवी “मानवीय संवेदना समिति ने ग्राम हनुमान सागर में बांटे कंवल”

समाजसेवी "मानवीय संवेदना समिति ने ग्राम हनुमान सागर में बांटे कंवल"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d