• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

युवक की हत्या के बाद गांव में आक्रोश आईऐ सुने पिता ने क्या कहा VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
January 3, 2024
in कटनी
0
युवक की हत्या के बाद गांव में आक्रोश आईऐ सुने पिता ने क्या कहा VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी में गत रात्रि रामलीला मंचन के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक की मारपीट करते हुए चाकू घोप कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद गांव में आज तनाव की स्थिति निर्मित है। हत्या से अक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने आज चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घर बुलडोजर चलाए जाएं और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही तत्काल की जाए। पूरे घटनाक्रम को लेकर बातचीत करते हुए मृतक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले उनके बेटे का विवाद कुछ लोगों से हुआ था। विवाद के दौरान उनके बेटे को रामलीला का मंचन बंद करने के लिए कहा जा रहा था। जिसके लिए उसने इंकार कर दिया था। वे लोग मृतक से जय भीम का नारा लगाने की बात कह रहे थे। जब उसने मना किया तो आरोपी आक्रोशित हो गए और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। जहां एक तरफ पिता ने हत्या की वजह को नारा ना लगाना करार दिया है

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/km_20240102-5_540p_24f_20240103_113248.mp4

वहीं क्षेत्र में मृतक युवक के प्रेम संबंध से हत्या होने की चर्चाएं सरगर्म है। हालांकि पूरे मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह थी घटना
बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वई का रहने वाला 30 वर्षीय राजेंद्र राठौड़ अपने पिता जगपति राठौर के साथ कांटी में चल रहे रामलीला के मंचन में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान राजेंद्र जब माइक सेट करने के काम में जुटा हुआ था उसका विवाद वहां पर मौजूद किसी चौधरी युवक से हो गया। विवाद के कारण दूसरे पक्ष के चौधरी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेंद्र के ऊपर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए चाकू से दनादन वार कर दिए। युवक की चीख पुकार सुन कार्यक्रम स्थल पर खलबली मच गई। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकले। बताया जाता है कि जब घायल राजेंद्र राठौड़ को अस्पताल लाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जय भीम बोलने का बनाया दबाव
मृतक राजेंद्र राठौड़ के पिता जगपति राठौर ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पहले चौधरी समाज के कुछ युवकों ने राजेंद्र को रामलीला का मंचन बंद करने के लिए कहा था। जब उसने रामलीला का मंचन बंद करने से मना किया तो उन्होंने जय श्री राम का नारा हटाकर जय भीम बोलने के लिए कहा। लेकिन राजेंद्र ने ऐसा करने से भी उन्हें मना कर दिया। इस बात को तीन चार दिन पहले विवाद भी हुआ था। 1 जनवरी की रात रामलीला का मंचन शुरू होने से पहले राजेंद्र कार्यक्रम स्थल पर तैयारी में जुटा हुआ था इसी दौरान वहां कमलेश चौधरी अपने साथियों के साथ आया और राजेंद्र को एक तरफ ले जाकर उसने अपने साथी सचिन चौधरी एवं अन्य युवकों के साथ मिलकर राजेंद्र पर चाकू से वार कर दिया।
प्रेम प्रसंग की चर्चा सरगर्म
मृतक राजेंद्र की हत्या के मामले में समुचे क्षेत्र में राजेंद्र के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी सरगर्म है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र का किसी से प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और विवाद हत्या में बदल गई। आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। आरोपियों के जल्द पकड़े जाने कयास लगाए जा रहे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सतना के लाल ने कर दिया कमाल ब्रजेश की कप्तानी मे भारत ने रचा इतिहास पहला डीसीसीबीआई कप अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग टेस्ट मैच भारत ने एक परी और 18 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की

सतना के लाल ने कर दिया कमाल ब्रजेश की कप्तानी मे भारत ने रचा इतिहास पहला डीसीसीबीआई कप अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग टेस्ट मैच भारत ने एक परी और 18 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d