महेन्द्र शर्मा डोंगरगढ
विगत विधानसभा चुनाव क्षेत्र क्रमांक 74 डोंगरगढ़ के चुनाव दौरान 31/11/2023 को डोंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम,वार्ड क्रमांक 15 पार्षद मनोज साहू,वार्ड क्रमांक 22 पार्षद राहुल यादव एवम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया गया था जिसकी शिकायत सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी ने रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ को साक्ष्य सहित 1/11/2023 में की थी । परंतु चुनाव खत्म होने के डेढ़ माह तक उक्त दोषी जनप्रतिनिधियों पर कोई कार्यवाही नही होने की स्थिति में दिनांक 28/12/23 को जिला निर्वाचन अधिकारी
(कलेक्टर) से उक्त चुनाव आचार संहिता उल्लंघन प्रकरण पर की गई कार्यवाही से अवगत करवाने एवम अब तक कार्यवाही नही होने का कारण जाननें एक पत्र सौपा था जिसके परिपेक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवम संयुक्त कलेक्टर द्वारा बताया गया की चुनाव के दौरान हमे रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ द्वारा इस संबंध में कोई आचार संहिता उल्लंघन प्रकरण पत्र प्राप्त नही हुआ अतएव उनके द्वारा लिखित में रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ से उक्त आचार संहिता उल्लंघन प्रकरण में की गई कार्यवाही एवम शिकायत संबंधित पत्र को जिला निर्वाचन अधिकारी को न भेजने स्पष्टीकरण तत्काल मांगा।
गौरतलब है की कांग्रेस शासन में कृपा पात्र रहे अधिकारियों के कारनामे देर सवेर सामने आते रहेंगे,सत्ता बदलने पर ऐसे अधिकारियों पर भविष्य में कार्यवाही होना लगभग तय लग रहा है।


