• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

प्रोजेक्ट पंख की छात्रा कंचन दुबे इफ़को में बनीं ड्रोन दीदी जिले की पहली ड्रोन दीदी बनीं कंचन इफको में हुई चयनित,फूलपुर फर्टिलाइजर यूनिट में कंचन को दिया जाएगा प्रशिक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
December 31, 2023
in कटनी
0
प्रोजेक्ट पंख की छात्रा कंचन दुबे इफ़को में बनीं ड्रोन दीदी  जिले की पहली ड्रोन दीदी बनीं कंचन  इफको में हुई चयनित,फूलपुर फर्टिलाइजर यूनिट में कंचन को दिया जाएगा प्रशिक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।कलेक्टर अवि प्रसाद के नवाचार प्रोजेक्ट पंख के अन्तर्गत ज़िला खनिज प्रतिष्ठान एवं ज़िला ई गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में संचालित ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र से ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्रा कंचन दुबे जिले की पहली ड्रोन दीदी बन गई हैं। इनका चयन भारत सरकार की स्वायत्त सहकारी संस्था इफ़को में ड्रोन दीदी महिला उद्यमी के तौर पर हुआ है । जिसके तहत कंचन दुबे को इफ़को के फर्टिलाइजर प्रोडक्शन यूनिट फूलपुर उत्तरप्रदेश में 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कर एग्री ड्रोन व इलेक्ट्रिक वाहन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा ।

विदित हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 नवंबर 2023 को कृषि क्षेत्र में तकनीकी प्रौद्योगिकी को बढावा देने के साथ महिला सशक्तिकरण हेतु ड्रोन दीदी योजना का शुभारंभ किया था।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने इस अवसर पर कंचन दुबे को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि प्रोजेक्ट पंख ड्रोन के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पीएम ड्रोन दीदी संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में ज़िला प्रशासन का एक कदम है । श्री प्रसाद ने कहा कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग से ना केवल कृषि उत्पादकता एवं कृषकों की आय में वृद्धि होगी वरन इस कार्य को आजीविका के रूप में अपना कर महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार होगा ।

इफ़को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने हेतु तथा कृषि में नवाचार एवं आय के स्रोत बढ़ाने हेतु एंटरप्रेन्योर के रूप में स्थापित करने के लिए विश्व की अग्रणी उर्वरक निर्माता संस्था इफको द्वारा एग्री ड्रोन प्रदान किया जा रहे हैं । इफ़को द्वारा पूरे देश में 2500 ड्रोन प्रदान किए जाएंगे साथ ही 5000 एंटरप्रेन्योर भी तैयार किए जा रहे हैं । इसी के तहत इफ़को के राज्य विपणन प्रबंधक श्री प्रकाश चंद्र पाटीदार की अध्यक्षता में ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से बहोरीबंद निवासी कंचन दूबे का चयन किया गया है ।
श्री मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती दुबे को इफ़को के फर्टिलायजर प्रोडक्शन यूनिट फूलपुर उत्तरप्रदेश में दिनांक 2 जनवरी से 16 जनवरी तक 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण का संपूर्ण खर्च भी इफ़को द्वारा वहन किया जाएगा ।

प्रशिक्षण के उपरांत श्रीमती दुबे को एग्री ड्रोन, जेनरेटर एवं परिवहन हेतु ई व्हीकल भी इफ़को द्वारा निशुल्क प्रदान किया जाएगा । महिला उद्यमी उक्त उपकरणों के माध्यम से निर्धारित शुल्क प्राप्त कर किसानों के खेतों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी तथा अन्य जल विलेय उर्वरक ,फफूंद कीटनाशक आदि दवाओ का स्प्रे कर उद्यमिता अर्जित करने में सक्षम होंगी ।

उल्लेखनीय है कि जिले के युवाओं को तकनीक की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा नवाचार प्रोजेक्ट पंख प्रारंभ किया गया है, इस प्रोजेक्ट के तहत अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त अत्याधुनिक सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस लैब व क्लासरूम में ड्रोन तकनीक का संपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जिसके तहत प्रशिक्षणार्थी ड्रोन उड़ाने के साथ ही साथ ड्रोन तकनीक की सभी विधाओं में महारत हासिल कर रहे हैं ।

*44प्रशिक्षणार्थियों को मिला रोजगार*

विदित हो कि ज़िले के युवाओं के इस हुनर को देख कर देश की बड़ी ड्रोन कंपनियाँ प्रशिक्षित व्यक्तियों की तलाश में ज़िले का रुख़ कर रही हैं । कई बड़ी ड्रोन कंपनियों द्वारा विगत दिवसों में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्थापित प्रोजेक्ट पंख केंद्र में कैंपस का आयोजन कर 44 प्रशिक्षणार्थियों को रोज़गार भी प्रदान किया जा चुका है । इसी तारतम्य में इफ़को द्वारा भी ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से कंचन दुबे का चयन किया गया ।

ई- गवर्नेंस के जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 500 युवाओं को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, प्रथम चरण में लगभग 170 प्रशिक्षणार्थियों को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं शीघ्र आगामी बैच प्रारंभ किए जायेंगे । इच्छुक व्यक्ति शासकीय तिलक महाविद्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और शासकीय महिला कॉलेज में स्थापित आवेदन केंद्रों में आवेदन जमा करा सकते हैं ।
Jansampark Madhya Pradesh

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नव वर्ष के पर्व पर विद्यालोक सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के साथ नव वर्ष मनाया गया

नव वर्ष के पर्व पर विद्यालोक सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के साथ नव वर्ष मनाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.