• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के नागरिकों को दी नए साल की बधाई और शुभकामनाएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 31, 2023
in कटनी
0
*कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के नागरिकों को दी नए साल की बधाई और शुभकामनाएं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी- कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले के नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलकामना की है कि नववर्ष 2024 सभी कटनीवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये।

श्री प्रसाद ने कटनीवासियों के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि की कामना करते हुए कुपोषण मुक्त कटनी बनाने और आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने, नि-क्षय मित्र बन कर टी.बी. मुक्त जिला बनाने के संकल्प में रचनात्मक सहभागिता निभाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि हम सभी को मिलकर कटनी को सशक्त और सर्वश्रेष्ठ बनाना है। कलेक्टर ने समृद्ध कटनी बनाने और कटनी के चतुर्दिक समावेशी विकास और समृद्धि की यात्रा में सहभागी बनने के लिए प्रत्येक नागरिक से संकल्पित होने का आव्हान किया है।

उन्होंने रक्तदान महादान प्रकल्प में भागीदारी निभाकर पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाने के पुण्य कार्य में सहयोग का भी आग्रह किया है। उन्होंने छात्रों विशेष कर बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित करते हुए मिशन -45 के तहत मिशन फाइनल -30 के विषय-वस्तु, प्रश्नों और आधार बुकलेट के माध्यम से तैयारी करने का संदेश दिया है।

कलेक्टर ने लोगों से नए साल का जश्न सावधानी और सतर्कता से मनाने, नशा मुक्ति अभियान और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है। उन्होंने सभी जिलेवासियों को नव‌वर्ष पर बेहतर स्वास्थ्य,सुखी और समृद्ध जीवन , खुशहाली एवं तरक्की की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री प्रसाद ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों, सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों से जिले के समग्र विकास में बीते वर्ष की तरह नये साल में भी जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान देने की अपील की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल IAS अफसरों के ट्रांसफर, विवेक पोरवाल को मिली प्रमुख राजस्व आयुक्त पद की जिम्मेदारी, संदीप यादव बने आयुक्त जनसंपर्क, उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना कलेक्टर भी बदले, देखें

भोपाल IAS अफसरों के ट्रांसफर, विवेक पोरवाल को मिली प्रमुख राजस्व आयुक्त पद की जिम्मेदारी, संदीप यादव बने आयुक्त जनसंपर्क, उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना कलेक्टर भी बदले, देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d