कटनी 31 दिसंबर– विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रविवार को जिले की 3जनपद पंचायतों की 5 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम संपन्न हुये। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जनों, किसानों और स्व–सहायता समूहों की महिलाओं ने सहभागिता की।
जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कछगवां देवरी में यात्रा के दौरान विधायक श्री संदीप जायसवाल सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल ने विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ का वितरित किया और ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आदिवासी बस्ती में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सी सी सड़क का भूमिपूज भी ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधायक श्री जायसवाल के हस्ते संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को देश को वर्ष– 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने का संकल्प भी विधायक संदीप जायसवाल ने दिलाया। उन्होंने शिविरों में केंद्र शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया।
बहोरीबंद में यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत जुझारी में ड्रोन के माध्यम में खेत में नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कृषकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी का रिकार्डेड संदेश, विकसित भारत संकल्प, वीडियो का प्रसारण, मेरी कहानी मेरी जुबानी, सतत कृषि गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान आधार सीडिंग, आयुष्मान कार्ड, वन भूमियों के पट्टे, कृषकों को वैकल्पिक ऊर्जा, ड्रोन व नैनो उर्वरक, राजस्व के नामांतरण व बंटवारा प्रकरण, बैंकिंग व बीमा संबंधी सुविधाओं, पेंशन आदि की जानकारी दी जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रचार रथों का कलश यात्रा और पारंपरिक रूप से पूजा आदि कर स्वागत किया गया। साथ ही कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इन ग्राम पंचायतों में पहुंची यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार 31 दिसम्बर को जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मवई व जुझारी, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कछगवां व गेतरा, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत बंजारी पहुंची।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रचार रथों का कलश यात्रा और पारंपरिक रूप से पूजा आदि कर स्वागत किया गया।


