आज दिनांक 31.12.2023 को जनपद कन्नौज से 04 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण*
1.निरीक्षक-भगवती प्रसाद मिश्र
2.उ0नि0-प्रदीप कुमार त्यागी
3.हे0का0-विमल कुमार
4.हे0का0-लक्ष्मी शंकर


