सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र
अंतर्गत नगर के गणेश कालोनी निवासी एक शिक्षक के घर में 29 व 30 दिसंबर की दरम्यानी रात पांच अज्ञात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। कुल्हाड़ी, धारदार हथियार लेकर घुसे बदमाश अपने साथ घर में रखे करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर व नकदी अपने साथ ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने केवलारी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और -अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को फरार -बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि डकैती की वारदात को अंजाम देने सभी बदमाश लोवर पहनकर आए थे। एक ने काली रंग और दूसरे ने क्रीम कलर की जैकेट पहनी थी। बदमाशों की उम्र 30 से 40 साल बताई जा रही हैं।
पुलिस की जानकारी के अनुसार घातक हथियार दिखा जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने घर में मौजूद शिक्षक दीपक डहेरिया समेत परिवार के अन्य लोगों को शोर मचाने से रोक दिया। घरवालों से ज्वेलरी व नकदी रुपये का ठिकाना पूछते हुए बदमाशों ने आलमारी का लाकर में रखे सोने के कंगन, बेंदी, नथ, कान के झाले, अंगूठी, चैन, लोकेट, गणेश प्रतिमा, दो जोड़ी चांदी की पायल समेत 24 हजार रुपये नकद व दो मोबाइल हैंडसेट पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद पांचों बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को बैडरूम के कमरे में बंद करके बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और जाते-जाते बदमाशों ने बोला कि पुलिस या अन्य किसी को बताया तो तुम्हे जान से मार देंगे, सुबह पड़ोसियों से दरवाजा खुलवा लेना इतना कह आरोपी बदमाश भाग निकले
पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को बताया कि पांचों बदमाशों ने नकाब नहीं पहना था सभी सामान्य सरल हिन्दी भाषा में एक दूसरे से बात कर रहे थे जिनका हुलिया उन्हें याद है। रात करीब 11 बजे शिक्षक दीपक डहेरिया पत्नी स्नेहलला, छोटा बेटा पार्थ के साथ बेडरूम में सोने चले गए थे। बड़ा बेटा उज्जवल दूसरे बेडरूम में सो रहा था। देर रात करीब एक बजे घर के पीछे बाउंड्रीवाल से कूदकर घुसे लोगों ने पहले लकड़ी का दरवाजा का एल ड्राप तोड़ा और घर में प्रवेश कर लिया। बादमाशों ने घरवालों को उठाकर पूछा कि लाइट की बटन कहां है। बदमाशों की आवाज सुनकर मैं डर गया और बटन दबाकर घर की लाइट जलाई तो देखा कि 5 अज्ञात व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी, पेंचकश व एयर पिस्टल जैसा हथियार लेकर खड़े हैं। पीड़ित शिक्षिका को आई हाथ में चोट डराने धमकाने के बाद दिया घटना को अंजाम
पीड़ित शिक्षक दीपक कुमार पुत्र -आशाराम डहेरिया की सूचना पर केवलारी थाना प्रभारी किशोर बामनकर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अज्ञात बदमाशों का पता लगाने सुराग की खोजबीन की जा रही हैं। शिक्षक के अनुसार अज्ञात बदमाश देर रात पैदल आए थे, जिन्होंने बाउंड्रीवाल कूदकर घर में प्रवेश किया था। वारदात के बाद पांचों बदमाश पैदल घर से भागने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह भी संभावना है कि अज्ञात बदमाशों के मददगार कुछ दूरी पर उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, जो जिनके साथ सभी आरोपित फरार हो गए। आगे पुलिस सीसीटीवी कैमरे और भी तकनीक से तालश में में जुट गई है
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट ✍️


