पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खान द्वारा कान्ह कुंवर चिरंजीव नारायण इंटर कॉलेज सरायमीरा कन्नौज में एवं राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज गंधरापुर कन्नौज में यातायात जागरूकता शिविर लगाए गए। जिसमें प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापक गणों की मौजूदगी में छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रभारी द्वारा बताया गया कि दुर्घटनाएं चार कारणों से होती हैं। जिसमें सड़क की बनावट में खराबी होने के कारण या वाहन खराब स्थिति में होने के कारण और वाहन चालकों द्वारा यातायात संकेत एवं नियमों का उल्लंघन करने के कारण इसके साथ-साथ मौसम के हालात के अनुरूप वाहनों का न चलाना, जैसे कोहरे में गाड़ी चलाना या बारिश में गाड़ी चलाना या बर्फीले इलाके में गाड़ी चलाना। प्रभारी द्वारा बताया गया कि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं है। जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क संकेतों की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए, बताया कि अधिकतर लोग सड़क संकेतों को भी नहीं पहचानते। जिस कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। पैदल चलने वालों के लिए ग्रीन क्रॉस कोड के संबंध में जानकारी देते हुए, डोरिंग एक्सीडेंट से बचने के लिए दूर हाथ विधि का मेथड समझते हुए कहा कि खड़ी गाड़ीयों के आस पास से सड़क को क्रॉस नहीं करना है। छात्र एवं छात्राओं को साइकिल चलाते समय कैसे सावधानी बरतनी चाहिए। सड़कों पर चलने में जितना दूसरों को देखना जरूरी होता है उससे कहीं ज्यादा खुद का दिखाई पड़ना भी जरूरी होता है। जिसके लिए साइकिलों में रेट्रो रिफ्लेक्टर का होना नितांत आवश्यक है। यह भी बताया कि जो लोग सुबह-सुबह हाईवेज के किनारे पुलिस भर्ती में दौड़ की तैयारी करते हैं।उनको हाईवेज में दौड़ करने से परहेज करना चाहिए। और अगर हाईवे के किनारे ही दौड़ना है, तो कपड़ों में फ्लोरोसेंट आदि होना बेहद जरूरी है। जिससे आपको वाहन चालक दूर से देख सकें। और आप दुर्घटनाओं से बचे रहें।