मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी के द्वारा दिनांक 20-12-2023 को जनपद
बड़वारा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बंजारी टोला के निरीक्षण में समय दोपहर 04:00 बजे विद्यालय बंद
पाया गया एवं ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया प्रतिदिन विद्यालय समय के पहले बंद हो जाता है। तत्संबंध में श्री
प्रधुम्न तिवारी प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बंजारी टोला, को जिला परियोजना समन्वयक जिला
शिक्षा केन्द्र कटनी के पत्र क्र./2167 कटनी दिनांक 21-12-2023 द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया
गया, जिसका जवाब श्री तिवारी द्वारा दिनांक 26-12-2023 को प्रस्तुत किया गया, जो कि समाधानकारक नहीं
पाया गया। संबंधित का उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही है एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा
(आचरण) नियम 1965 के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है।
अत: श्री प्रद्युम्न तिवारी प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बंजारी टोला संकुल केन्द्र
शा.उ. मा. वि. बसाडी विकासखण्ड – बड़वारा, जिला कटनी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा
अपील) नियम 1966 के उपनियम-9 के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन
अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा जिला कटनी होगा एवं इस
अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
पृ.क्र./ सतर्कता /2023/8864
ि
(पृथ्वीपाल सिंह )
जिला शिक्षा अधिकारी
जिला कटनी
कटनी, दिनांक 28/1


