गुना बस हादसा मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी स्थानांतरित…
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, गुना और प्रमुख सचिव परिवहन को उनके दायित्व से मुक्त कर अन्यत्र पदस्थ किया गया।
परिवहन आयुक्त को भी स्थानांतरित किया गया।
परिवहन अधिकारी और समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचाने के लिए नगर पालिका अधिकारी को दोषी मानते हुए उनके निलंबन के पहले ही निर्देश दिये जा चुके हैं।
गुना बस आगजनी हादसे में राज्य सरकार ने एक्शन लेना शुरु कर दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए गुना आरटीओ रवि बारेलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया , वहीं गुना के सीएमओ बीडी कतरोलिया को भी निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। जानकारी के मुताबिक बिना वैध दस्तावेजों के बस संचालन मामले में आर टीओ की लापरवाही सामने आई है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड देरी से पहुंचने को लेकर गुना सीएमओ को निलंबित किया गया है । आज गुना में कल हुई बस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना और दुख प्रकट करने मुख्यमंत्री मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,मंत्री तुलसी सिलावट,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जिला अस्पताल पहुँच दुःख व्यक्त करते हुए घायलो व मृतको के परिजनों को सांत्वना दी। *गुना से कैमरा परशन गौरव शर्मा के साथ आर के शर्मा की रिपोर्ट*


