• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा इन माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग कोर्स प्रारंभ करने कलेक्टर ने आयुक्त को लिखा पत्र* *खनिज संपदा बहुल कटनी जिले में लंबे समय से महसूस की जा रही थी आवश्यकता*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 27, 2023
in कटनी
0
*शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा इन माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग कोर्स प्रारंभ करने कलेक्टर ने आयुक्त को लिखा पत्र*  *खनिज संपदा बहुल कटनी जिले में लंबे समय से महसूस की जा रही थी आवश्यकता*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 27 दिसंबर )- खनिज संपदा बहुल कटनी जिले में खनिज से संबंधित पाठ्यक्रम की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा सार्थक प्रयास जारी है। उन्होंने शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कटनी में डिप्लोमा इन माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु आयुक्त तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल को पत्र लिखा है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त तकनीकी शिक्षा को लिखे पत्र मे उल्लेखित किया है कि कटनी जिले मे माइनिंग उद्योगों की बहुलता के कारण माइनिंग कार्य मे दक्ष कुशल श्रमिकों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु जिला कौशल समिति की बैठक मे शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी मे नवीन पाठ्यक्रम ‘‘ डिप्लोमा इन माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग ’’ प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। साथ ही आपके निर्देशानुसार नवीन पाठ्यक्रम की वृहद डी.पी.आर. तैयार कर दो प्रतियों में भेजी जा चुकीं है। आयुक्त तकनीकी शिक्षा को इस स्थिति की जानकारी से अवगत कराते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा इन माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग का पाठ्यक्रम शीध्र प्रारंभ करने का आग्रह किया है।

*अनुमति मिलते ही शुरू होगा कोर्स*

बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी में डिप्लोमा इन माइनिंग एण्ड माइन्स सर्वेयिंग कोर्स प्रारंभ करने की अनुमति के लिए आयुक्त, तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल को पत्र प्रेषित किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि उक्त अनुमति मिलने के बाद अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण कर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में यह कोर्स प्रारंभ कर दिया जाएगा।

*जिला कौशल समिति की बैठक में लिया गया निर्णय*

उल्लेखनीय है कि गत 29 मार्च को कलेक्टर एवं अध्यक्ष अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें खनिज सम्पदा संपन्न कटनी जिले में खनिज संबंधी व्यवसाय की अधिकता और माइनिंग कार्य में दक्ष कुशल श्रमिकों की कमी के मद्देनजर चर्चा कर शासकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय कटनी में माइनिंग से संबंधित पाठ्यक्रम प्रारंभ कराने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिला कौशल समिति की बैठक में समिति सचिव प्राचार्य जिला शासकीय आईटीआई रंजीत रोहितास, सदस्य सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, आयुक्त नगर निगम सत्येंद्र धाकरे, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवम् निशक्त जन विभाग नयन सिंह, उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मनीष मिश्रा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, परियोजना अधिकारी डूडा डीके पासी, जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह, जिला योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग राधा पुराविया, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण डा पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक उद्यानिकी संतराम त्रिपाठी, संचालक खादी एवम् ग्रामोद्योग बोर्ड विजय धुर्वे, जिला श्रम पदाधिकारी केवी मिश्रा, लीड बैंक मैनेजर उदन बानरा, प्राचार्य शास पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरेंद्र बडखेरकर, प्रबंधक एनआरएलएम शबाना बेगम, प्रबंधक आरसीटी मनोहर अहिरवार के साथ साथ अशासकीय सदस्य सुधीर कुमार मिश्रा, वंदना गुगलिया, मनीष गई, आलोक राज गौतम और वेद प्रकाश परौहा की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*-उपार्जन केन्द्रों में धान की शत-प्रतिशत तौल कराने के बाद ही भंडारण व परिवहन की कटनी जिले की व्यवस्था बनी नजीर*

*-उपार्जन केन्द्रों में धान की शत-प्रतिशत तौल कराने के बाद ही भंडारण व परिवहन की कटनी जिले की व्यवस्था बनी नजीर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d