• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

इजरायली एम्बेसी धमाका केस : CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए, पुलिस इनका रूट और मूवमेंट ट्रैक करने में जुटी

by Manish Gautam Chiefeditor
December 27, 2023
in top
0
इजरायली एम्बेसी धमाका केस : CCTV में 2 संदिग्ध नजर आए, पुलिस इनका रूट और मूवमेंट ट्रैक करने में जुटी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में इजरायली दूतावास (Israel Embassy) के पास मंगलवार शाम को धमाका हुआ था। ये ब्लास्ट एम्बेसी के ठीक पीछे खाली पड़े प्लॉट में हुआ। इसके बाद भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में खलबली मच गई। हालांकि, इस ब्लास्ट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन पुलिस को धमाके वाली जगह के पास एक लेटर मिला है। वहीं दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। उधर, इजराइल ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारत में रह रहे अपने नागरिकों को भीड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो संदिग्ध नजर आए हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसलिए इनकी जानकारी ट्रैस की जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है, ताकि दोनों संदिग्ध किस तरह और किस रूट से वहां तक आए, यह पता लगाया जा सके। फिलहाल, मंगलवार की घटना के बाद भारत में एम्बेसी और अन्य इजरायली प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। चाणक्यपुरी में कई देशों की एम्बेसी हैं।

पुलिस का कहना है कि मौके से एक धमकी भरा पत्र भी मिला है, जो इजराइल के झंडे से लिपटा हुआ था। ये पत्र इजरायल एंबेसी को लिखा गया है, इसमें धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल है। पत्र को अंग्रेजी में लिखा गया है। पत्र पर Sir Allah resistence लिखा है। लेटर में इजराइल के गाजा पर एक्शन की आलोचना की गई थी। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को चाणक्यपुरी स्थित इजराइल एम्बेसी के पास विस्फोट होने की सूचना मिली थी। अज्ञात कॉलर ने बताया था कि दूतावास के पीछे एक खाली प्लॉट पर विस्फोट हुआ है। बम निरोधक दस्ते और विशेष पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया और तलाशी ली गई। सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल के पास इजरायली दूतावास के राजदूत को संबोधित एक टाइप किया हुआ पत्र मिला है। इस पत्र में झंडा लिपटा हुआ था। सूत्रों ने बताया कि पत्र में गाजा में इजरायल की कार्रवाई के बारे में बात की गई है और ‘बदला लेने’ का जिक्र किया गया है।

घटना के बाद एम्बेसी के प्रवक्ता गाइ नीर ने मीडिया को बताया, हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5:08 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल अभी भी स्थिति की जांच कर रहे हैं। इस घटना में दूतावास का कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। विस्फोट स्थल के पास इजरायली झंडे में लिपटा एक पत्र मिला है।

बता दें कि साल 2021 में भी इसी एम्बेसी के बाहर एक कम तीव्रता वाला धमाका हुआ था। इसमें कई कारों को नुकसान पहुंचा था, जिसकी जांच सेंट्रल एजेंसी NIA कर रही है, लेकिन उसमें अभी तक एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है( इससे पहले फरवरी 2012 में इजरायली दूतावास की कार के नीचे एक बम लगाया गया था( इसमें एक राजनयिक की पत्नी घायल हो गई थीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद मुर्गों की लूट

नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद मुर्गों की लूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d