विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रौसा मैं बनी गौशाला में घटिया सामग्री लगाकर निर्माण कार्य कराया गया तथा बाउंड्री बनाने में भी घटिया ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है गौशाला नहर के किनारे स्थित है जिसमें गायों के खाने का उचित प्रबंध नहीं है केयरटेकर द्वारा बताया गया की गायों को कभी दाना चोकर आदि नहीं मिलता है तथा धान की प्याली कटवाकर खिलाई जाती है भूसा भी बरसात का सड़ा हुआ पड़ा था जिसको गोवंश नहीं खाती प्रधान व सचिव द्वारा सही देखरेख न होने के कारण ठंड में गायों की हालत नाजुक है जिसकी तरफ शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में चारा पानी का उचित प्रबंध किया जाए तथा जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।


