कन्नौज। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तत्वाधान में हजरतपुर एवम खड़नी मे आयोजित कार्यक्रम में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि हम रहे या न रहे लेकिन हमारा भारत 2047 तक पूरी तरह विकसित होगा और विश्वगुरु कहलाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है बह होकर रहेगा। खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि शासन द्वारा जारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचना हम सबका उद्देश्य है । उन्होंने बच्चों को ज्यादातर सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गिरजेश सिंह बैंस ने सिंहावलोकन किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दीवान सिंह , राज बहदुर सिंह , अंशू तोमर , अखिलेश चौहान , संजय सिंह , बिशेसवार सिंह , राजन सैनी , बासु दुबे , जितेंद्र कुमार , विवेक सिंह , लालू राजपूत , मंजेश पाल , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश बाथम , प्रमोद कुमार , अबनीश कुमार ,खड़नी ग्राम प्रधान सुधीर पाल , विनय कुमार , गंगाचारनसिंह , कुलदीप कठेरिया , मुनीश बाबू ,सुनंदा सिंह ,रिचा सिंह ने भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के संकल्प को दोहराया।


