• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला मुख्यालय पर रसूखदार कृषि कार्य की ट्रैक्टर ट्रालियों से करवा रहे खनिज संपदा का अवैध परिवहन,शासन को हो रहा भारी राजस्व का नुकसान,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने गत दिनों पकड़ी है खनिज संपदा ढोती ट्रैक्टर ट्रालियां..!

by Manish Gautam Chiefeditor
December 24, 2023
in नर्मदापुरम
0
जिला मुख्यालय पर रसूखदार कृषि कार्य की ट्रैक्टर ट्रालियों से करवा रहे खनिज संपदा का अवैध परिवहन,शासन को हो रहा भारी राजस्व का नुकसान,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने गत दिनों पकड़ी है खनिज संपदा ढोती ट्रैक्टर ट्रालियां..!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । नर्मदापुरम जिला मुख्यालय क्षेत्र में बड़े स्तर पर कृषि कार्य में उपयोग होने वाली ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से खनिज संपदा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिले में शासन की तवा एवं नर्मदा सहित सहायक नदियों पर करीब 118 रेत खदानें मौजूद है। इसके अलावा यहां पर खनिज संपदा में मिट्टी,भसुआ, लाल बजरा , मुरूम,बजरी जैसी खनिज संपदा भी मौजूद है। आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईट भट्ठे भी संचालित हो रहे हैं। जहां पर बड़ी संख्या में कृषि कार्य में उपयोग होने वाली ट्रैक्टर ट्रालियां रसूखदार माफियाओ के संरक्षण में बिना नंबरों के ही सड़कों पर रेत,भासुआ भरकर अंधी रफ्तार से दौड़ रही है। जो दुर्घटना का भी बड़ा कारण बन रही है। उसके बावजूद पुलिस प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जबकि नियम यह है कि ट्रैक्टर ट्रालियों का पंजीयन कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर और ट्राली दोनों का ही पंजीयन कराया जाता है परंतु उसके बावजूद अधिकांशत सड़कों पर बिना नंबर के ही ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही हैं और इन ट्रैक्टर ट्रालियों में खुलेआम रेत का परिवहन होते मुख्यालय पर ही देखा जा सकता है। जिससे शासन को लाखों रुपए की राजस्व हानि भी हो रही है। सूत्रों की माने तो सौ से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां रेत के अवैध कारोबार में लगी हुई है। शनिवार को इटारसी में अवैध रूप से रेत से भरी अंधी रफ्तार से दौड़ती ट्रैक्टर ट्राली ने तीन कॉलेज छात्राओं को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं पिछले दिनों ग्राम पांजराकला में भी नायब तहसीलदार द्वारा अंधी रफ्तार से दौड़ रही रेत का अवैध परिवहन करती ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने पर रेत माफियाओं ने प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया गया था, घटना में प्रशासन का मददगार ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही ट्रैक्टर ट्रालियों के पंजीयन के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि कृषि कार्य के उपयोग में होने वाली ट्रैक्टर और ट्राली दोनों का पंजीयन कराया जाता है। इसी प्रकार व्यावसायिक उपयोग खनिज संपदा सहित सामग्री ढोने का कार्य करने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों का अलग से पंजीयन होता है। परिवहन विभाग में पंजीयन होने के उपरांत ट्रैक्टर ट्राली को आवंटित नंबर वाहन स्वामी द्वारा नंबर प्लेट लिखवा कर ही सड़क पर चलाई जा सकती है। गत दिनों आरटीओ की टीम द्वारा कृषि कार्य के उपयोग में लगी हुई बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रालियों से खनिज संपदा ढोते हुए उन्हें पकड़ा गया है और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है, जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नर्मदा वेली एकाडमी स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, प्राचार्य वर्षा सीजू द्वारा स्कूल की वार्षिक गतिविधियों,उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

नर्मदा वेली एकाडमी स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, प्राचार्य वर्षा सीजू द्वारा स्कूल की वार्षिक गतिविधियों,उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d