पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ओमकारनाथ शर्मा के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा कन्नौज शहर के सरायमीरा रोडवेज बस स्टैंड में पहुंचकर, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर आशीष कुमार के सहयोग से रोडवेज बसों के चालको एवं परिचालकों को महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रभारी द्वारा बताया गया कि जो चालक/ परिचालक बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क पर सवारियां भरते समय जाम लगा देते हैं ऐसे चालकों एवं परिचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान किए जाएंगे। प्रभारी द्वारा बताया गया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध पहली बार पकड़े जाने पर दस हज़ार रुपए का जुर्माना तथा मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा। जिसमें छ: महीने की कैद हो सकती है।


