कटनी जिले के मुहास धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं की फैलाई जा रही झूठी खबरें। किसानों ने कहा शराबी का वीडियो बनाकर केंद्र को बदनाम करने की साजिश।
रीठी तहसील अंतर्गत मुहास धान खरीदी केंद्र में अनियमितताओं से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। केंद्र प्रभारी कन्हैया बर्मन का कहना है कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। किसान कादर खान, मनोज गुप्ता ने बताया कि एक शराबी का वीडियो बनाकर केंद्र को बदनाम करने साजिश की जा रही है। यहां किसानों
से सही मात्रा में धान तुलाई की जा रही है। पानी के अलावा सभी व्यवस्थाएं की गई है। केंद्र प्रभारी कन्हैया वर्मा का कहना है कि धान खरीदी केंद्र को झूठा बदनाम करने के पीछे क्या उद्देश्य यह तो वह नहीं बता सकते लेकिन केंद्र में किसानों को कोई परेशानी ना हो उसके लिए अनेक व्यवस्थाएं की गई है।


