स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प साकार होगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के अटल अनुभूति उद्यान में आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रमदान किया एवं नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।



